जिले में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में 95 नए मतदेय स्थल बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर आलेख्य का प्रकाशन किया गया है। इन मतदेय स्थलों पर 14 नवंबर तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों को निस्तारित कर 18 नवंबर को मतदेय स्थल फाइनल किए जाएंगे।
जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 1295 मतदेय स्थलों पर मतदान होता था। पूर्व में 1500 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनाने का मानक था। अब चुनाव आयोग की ओर से 1200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल का मानक तय किया गया है। इस हिसाब से अब जिले 95 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जयपाल सिंह ने जनसामान्य एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि जनपद में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान क्षेत्रों की आलेख्य सूची के बारे में यदि वे कोई आपत्ति या सुझाव देना चाहें तो लिखित रूप में 14 नवंबर तक जिला निर्वाचन कार्यालय, संबंधित उपजिलाधिकारी अथवा तहसीलदार के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।