पुलवामा। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को अवंतिपोरा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) के 20वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आईयूएसटी सीखने और नवाचार का एक प्रकाशस्तंभ है।
सीएम ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि उच्च शिक्षा, कौशल विकास और अनुसंधान के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि युवा क्षेत्र को प्रगतिशील और ज्ञान-आधारित भविष्य की ओर ले जा सकें। मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय को इस मील के पत्थर पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने समुदायिक रेडियो स्टेशन और गर्ल्स हॉस्टल का उद्घाटन भी किया। संवाद