फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एनआरआई विवाह पर कार्यक्रम का आयोजन आज

Thu, 30 Oct 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय महिला आयोग व सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से 30 अक्तूबर को एनआरआई विवाह के संबंध में डीएवी गर्ल्स कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एनआरआई विवाह पर क्या करें और क्या न करें इस विषय पर जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर तथा सदस्या डेनिला खोंगडुप मुख्यातिथि होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. देवेंद्र सिंह, हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन सदस्य मुकेश गर्ग विशिष्ठ अतिथि होंगे। इसके अलावा डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आशुतोष मिश्रा, चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट इंदू बाला, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट सुमित्रा कदियान, डीएवी गर्ल्स कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर अतिथि होंगे। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. बीआर अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लेबर स्टडीज सेंटर की निदेशिका डॉ. बलविंद्र कौर रहेंगी। डॉ. सुरिंद्र कौर ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, महिला समूह सदस्या व अन्य जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें