फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीसीएल: ग्रेनो व ग्रेनो वेस्ट की सात सोसायटियों में बढ़ाया बिजली का भार

Thu, 29 Jul 2021 04:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी नवीन कुमार भाटी, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

-एनपीसीएल ने अतिरिक्त भार बांटकर फिक्स चार्ज वसूलने पर की कार्रवाई
-अभी अन्य सोसायटियों पर भी होगी कार्रवाई, कुल 84 को जारी किया था नोटिस
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सात सोसायटियों के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ा दिया है। इन सोसायटी में बिल्डर निवासियों से फिक्च चार्ज के नाम पर वसूली कर रहे थे। एनपीसीएल ने जांच के बाद कार्रवाई की है। वहीं कई अन्य सोसायटी पर भी जल्द कार्रवाई होगी। कंपनी ने शिकायतों पर ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की कुल 84 सोसायटियों को नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन


एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की 130 से अधिक सोसायटियों में बिजली आपूर्ति कर रहा है। ज्यादातर सोसायटियों के निवासियों का आरोप है कि बिल्डरों ने एनपीसीएल के बिजली कनेक्शन में तय भार लिया है और उसी का फिक्स चार्ज देता है। जबकि, सोसायटी के फ्लैटों में उसका तीन से चार गुना भार बांटा हुआ है और उसी हिसाब से फिक्स चार्ज लेते है। जो बिल्डरों की जेब में जा रहा है।

शिकायत मिलने पर एनपीसीएल ने कुछ माह पहले कुल 84 सोसायटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। काफी सोसायटी के जवाब दिया और कुछ ने जवाब नहीं दिया। जांच के बाद एनपीसीएल ने ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो की सात सोसायटियां के बिजली कनेक्शन का भार बढ़ा दिया है। कंपनी के अफसरों का कहना है कि यहां पर बिजली का उपयोग ज्यादा हो रहा था। साथ ही कंपनी से लिए गए बिजली के भार से ज्यादा वितरित किया गया था। कुछ और सोसायटी की भी जांच चल रही है। वहां भी बिजली का भार बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रिपिंग व अवैध वसूली से मिलेगी राहत
बिजली कनेक्शन का भार बढ़ने से सात सोसायटी के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। अभी कनेक्शन का भार कम होने और खपत ज्यादा होने के कारण ट्रिपिंग ज्यादा हो रही है। साथ ही फिक्स चार्ज के नाम पर भी हो रही अवैध वसूली बंद हो जाएगी। फिक्स चार्ज का पैसा बिजली कंपनी के पास जाएगा।

इन सोसायटी का बढ़ाया गया भार
नाम                        पहले (किलोवाट)     अब (किलोवाट)
सुपरटेक जार               500                      2500
इको विलेज वन            900                      2250
इको विलेज दो             1200                     1800
इको विलेज तीन           700                      2000
निराला एस्पायर            1350                    2000
निंबस एक्सप्रेस            500                      1000
पाम ओलंपिया             1800                    2250

कई सोसायटी में बिजली की खपत ज्यादा है। जबकि वहां पर कनेक्शन का भार कम है। ऐसी सात सोसायटी में बिजली का भार बढ़ाया गया है। कुछ और सोसायटी की जांच चल रही है। वहां पर भी कार्रवाई होगी।-सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) एनपीसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें