फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कचरे से बनाई जा सकेंगी ईंटे और टाइल्स

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण और विध्वंस कचरे से बनेंगे ईंट और टाइल्स
विज्ञापन

नोएडा। अब निर्माण और विध्वंस कचरे से ईंट और टाइल्स बनेंगे। इनका उपयोग सड़क और फुटपाथ में किया जाएगा। वहीं, इनकी बिक्री से प्राधिकरण कमाई भी करेगा। सेेक्टर-80 में निर्मित कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का सेक्टर-91 के औषधि पार्क में सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने सोमवार को लोकार्पण किया। इसकी लागत 22.5 करोड़ रुपये है। प्लांट का निर्माण एक वर्ष में किया गया। इस प्लांट में एक दिन में 300 टन कचरे को रिसाइकिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि नोएडा के अलावा दूसरे अन्य प्राधिकरण क्षेत्र में निकलने वाले निर्माण कचरे से जरूरत की वस्तुएं बनाई जाएंगी। रैमकी रिक्लेमेशन एंड रिसाइकिलिंग लिमिटेड को यह काम दिया गया है। शहर में 20 स्थानों पर कलेक्शन प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां निर्माण कचरा पहुंचाने का काम होगा। वहां से इसे सी एंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में लाया जाएगा। वैज्ञानिक पद्धति से निर्माण कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा। फिर ईंट, पेवर ब्लॉक और इंटरलॉकिंग टाइल्स बनाया जाएगा। इनकी बिक्री से मिलने वाली राशि संबंधित एजेंसी को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें