फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब समंदर किनारे बने मकानों की नींव नहीं होगी कमजोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अब समंदर किनारे बने मकानों की नींव पानी के रिसाव और खारेपन से कमजोर नहीं होगी। शारदा विश्वविद्यालय के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के निशांत कुमार, सुनील सहारन और एफसान फारूख ने एक ऐसा मिश्रण बनाया है, जो कंक्रीट की मजबूती को चालीस प्रतिशत तक बढ़ा देता है। इसको भारत सरकार की ओर से पेटेंट करा लिया गया है। इसमें सीमेंट, बालू, बजरी, पत्थर और पानी के साथ पॉलीप्रोपिलीन फाइबर का मिश्रण किया गया है। यह फाइबर रुई के रेशे जैसा होता है। प्रोजेक्ट से जुड़े निशांत कुमार ने बताया कि इसे अंतिम रूप देने में करीब एक साल लगे। वर्ष 2018 में भारत सरकार से पेटेंट कराने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

तीन साल बाद भारत सरकार की ओर से पेटेंट करा लिया गया। इस मिश्रण को तैयार करने में विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव सैनी ने मार्गदर्शन रहा। इनका कहना है कि समंदर के पानी में नमक अधिक होने की वजह से किनारों पर बने मकानों की कंक्रीट जल्दी खराब हो जाती है। पॉलीप्रोपिलीन फाइबर के प्रयोग से कंक्रीट की स्ट्रेंथ और मजबूती 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। इसके अलावा कंक्रीट की रोड बनाने, सीवेज और वेस्ट वाटर की पाइप के निर्माण में भी इसका प्रयोग हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जनसंख्या बढ़ने के साथ ही आवास की कमी होने लगी है। ऐसे में समंदर के नजदीक भी बस्तियां बसाने का खाका तैयार हो रहा है। वहां बनने वाले मकानों की मजबूती बनाए रखना चुनौती है। इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर काम शुरू किया गया। चांसलर पीके गुप्ता ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के डीन डॉ. परमानंद को बधाई दी। साथ ही, कहा कि फैकल्टी तथा छात्रों ने मिलकर जो कार्य किया है, उसके लिए पूरा सिविल इंजीनियरिंग विभाग बधाई का पात्र है।
खाकी ने जरूरतमंदों को मुुहैया कराया भरपेट भोजन
महामारी के दौरान जरूरतमंद और मजदूर परिवारों की मदद के पुलिस ने मुहिम शुरू की है। पुलिस ने एक इंस्टीट्यूट और एनजीओ की मदद से वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। पुलिस ने रविवार को ग्रेनो के कई स्थानों पर 50 जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया। एक जरूरतमंद व्यक्ति को ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध कराया है। कमिश्नरेट पुलिस, सीआईआई, काइट ग्रुप और ओम फाउंडेशन के सौजन्य से जरूरतमंदों के लिए वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया। पुलिस ने एक संस्था के सहयोग से वेबसाइट बनाई। इसके माध्यम से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लगभग 50 मजदूरों को खाने के पैकेट और मास्क वितरित किए। इसके अलावा मोहित अरोड़ा निवासी सेक्टर-15 नोएडा को कैलाश अस्पताल के डॉक्टर के पर्चे के आधार पर पत्नी के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भी उपलब्ध कराया। पुलिस की टीमों द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भोजन या अन्य आवश्यकता है तो वह 222.ह्य2ड्डड्डह्यह्लद्धह्यद्ग2ड्ड.ष्शद्व और हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। पुलिस जरूरतमंद की संभव मदद का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें