फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में कोरोना नियमों का हो रहा है उल्लंघन

विज्ञापन
विज्ञापन
होडल। क्षेत्र की सबसे बड़ी सब्जी मंडी में दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा लॉकडाउन के नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। सब्जी मंडी में ग्राहक और दुकानदार सरकार के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इस मामले में विभागीय अधिकारी जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सब्जी मंडी में सुबह चार बजे से ही आसपास के दर्जनों गांवों के दुकानदारों, रेहड़ी लगाने वालों के अलावा ग्राहकों का आवागमन शुरू हो जाता है। सब्जी मंडी में ना तो दुकानदार ही मास्क का प्रयोग करते हैं और न ही यहां खरीददारी करने पहुंचने वाले ग्राहक।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी के कर्मचारियों द्वारा सभी दुकानदारों को मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी बनाए रखने के साथ सामान बेचने के चेतावनी जारी की हुई है, लेकिन मंडी में बाहर से आने वाले ज्यादातर ग्राहकों द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। मंडी में सुबह पांच बजे से दस बजे तक इतनी अधिक भीड़ रहती है कि कई बार यहां जाम की स्थिति बन जाती है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सब्जी मंडी को रामभरोसे छोड़ दिया है। प्रशासनिक अधिकारी यहां आने में भी परहेज करते हैं। मंडी व उसके आसपास की कालोनियों के लोगों ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मांग की है मंडी में लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जाए और मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंशिंग का पालन कराने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के तीन कर्मचारियों को सब्जी मंडी में तैनात किया गया है। वह स्वयं भी कर्मचारियों के साथ मंडी का दौरा कर दुकानदारों को मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करने के लिए जागरूक करते हैं। इस मामले में पुलिस अधिकारियों को मंडी में पुलिसकर्मी तैनात किए जाने के लिए पत्र भेजा है। बगैर मास्क के सामान बेचने व खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मनोज कुमार पाराशर,सचिव मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें