फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर में एक भी वोट नहीं छूटना चाहिए : गिरीश चंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व सांसद गिरीश चंद जाटव ने एसआईआर को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसआईआर के बारे में कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ पर जाकर वोट पर ध्यान देना है, एक भी वोट छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरी सराय में रफतउल्लाह उर्फ नेता छिद्दा के आवास पर हुई बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गिरीश चंद जाटव ने कहा कि एसआईआर को पूरी गंभीरता से लेते हुए कार्यकर्ताओं को कार्य करना है। जिम्मेदारी के साथ एसआईआर के कार्य को पूरा कराएं। मुख्य मंडल प्रभारी देवेंद्र भारती ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को प्रेरणा केंद्र नोएडा में श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचना है। बसपा की ताकत का अहसास कराना है और वर्ष 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना है।
इस दौरान संसार सिंह एडवोकेट, हरद्वारी लाल गौतम, ओमप्रकाश राव, अजब सिंह आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एडवोकेट ने तथा संचालन रामबहादुर सिंह ने किया। रफतउल्लाह उर्फ नेता छिद्दा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें