फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भट्ठा मजदूरों की बाइक में पिकअप ने मारी टक्कर, एक की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं मार्ग पर कादराबाद गेट के सामने भट्टा मजदूर की बाइक में मैक्स वाहन ने टक्कर मार दी, इसमें जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार उनका साथी अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। चश्मदीद लोगों ने बताया कि मैक्स के साथ दस मीटर तक बाइक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र के नगलिया दुगानी गांव के रहने वाले जितेंद्र कुमार (24) एवं अमित कुमार (25) बंदरई ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। रविवार की शाम दोनों युवक बाइक से किसी रिश्तेदार को छोड़ कर भट्ठे पर वापस लौट रहे थे। दोनों लोग कादराबाद गेट के सामने पहुंचे तभी बदायूं मार्ग पर मैक्स वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मैक्स वाहन में फंसने के कारण बाइक 10 मीटर तक घिसटती चली गई।
हादसे के बाद चालक पिकअप लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जुनावई सीएचसी में भेजा। जहां चिकित्सक जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमित कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। चिकित्सक डाॅ. नरेश यादव ने बताया घायल जितेंद्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर किया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता प्रभुदयाल ने बताया कि मृतक अपने पीछे पत्नी गुड़िया और ढाई वर्ष के बेटे प्रशांत को रोता बिलखता छोड़ गया है। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें