फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उत्तर रेलवे ने बहाल की छह ट्रेनें, राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली, हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़ी छह ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू कर दिया है। इनका संचालन 6 से 8 नवंबर तक किया जाएगा। इससे संबंधित यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 54031 दिल्ली जंक्शन-जींद, ट्रेन संख्या 54034 जींद-दिल्ली जंक्शन, ट्रेन संख्या 54058 शामली-दिल्ली जंक्शन, ट्रेन संख्या 54085 दिल्ली जंक्शन-सत्रोद, ट्रेन संख्या 54086 सत्रोद-दिल्ली जंक्शन और ट्रेन संख्या 54057 दिल्ली जंक्शन-शामली को बहाल किया गया है। इन ट्रेनों की बहाली से दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनें बहाल की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें