फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज मौत मामला: लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, पुलिस पहले ही कर चुकी है ऑफिस सील

Fri, 23 Jan 2026 04:16 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 150 में युवराज की मौत मामले में लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। पुलिस पहले ही उनका ऑफिस सील कर चुकी है। 
विज्ञापन
इंजीनियर युवराज मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा सेक्टर 150 में हुए युवराज की मौत मामलें में लोटस ग्रीन के मालिक निर्मल सिंह के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) जारी किया गया है। पुलिस ने निर्मल सिंह के ऑफिस को पहले ही सील कर दिया था।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक तीन बिल्डरों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस की जांच जारी है और इस वारंट के जारी होने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। निर्मल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले गुरुवार शाम एसआईटी नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-6 स्थित दफ्तर पहुंची। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन की तरफ से एसआईटी के सामने सवालों के जवाब रखे गए। नोएडा प्राधिकरण ने अपने जवाब करीब 60 पन्नों की रिपोर्ट में तैयार किए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन को लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। करीब डेढ़ घंटे तक रही एसआईटी ने सवालों के जवाब को लेकर जानकारी ली। देर शाम तक रिपोर्ट सौंपे जाने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एसआईटी इस बात की गहन जांच कर रही है कि युवराज की कार डूबने के बाद करीब दो घंटे तक रेस्क्यू क्यों नहीं किया जा सका। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि जलभराव वाले इलाके को पहले से चिन्हित किया गया था या नहीं और यदि था तो समय रहते चेतावनी या बैरिकेडिंग क्यों नहीं की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें