नोएडा। नेपाल के महेंद्रनगर में भारत वर्सेज नेपाल तीसरी इंटरनेशन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हिमालय चौहान में नेपाल के बेटे को मात देकर काटा और फाइट दोनों केटेगिरी में डबल गोल्ड हासिल किया।
उन्हें नेपाल आर्मी के मेजर जनरल सुरेश कुमार कार्की की ओर से सम्मानित किया गया। हिमालय के कोच राजकुमार ने बताया कि यह इवेंट नेपाल के महेंद्रनगर शहर में तीन दिवसीय 26 से 28 अगस्त तक आयोजन हुआ था। इस दौरान हम पूरी टीम लेकर गए थे। हिमालय की उम्र अभी 17 साल है और वह माइनस 80 किलोग्राम में खेले हैं। हिमालय ग्रेटर नोएडा के जीएनआईएम कॉलेज के बीसीए के प्रथम वर्ष के छात्र हैं और सेक्टर 45 नोएडा में रहते हैं। ब्यूरो