-सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 397 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 382 रहा
-प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर एक लाख 90 हजार की हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर की हवा इनदिनों सेहत के लिए भारी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक रोजाना 300 से अधिक दर्ज हो रहा है। सोमवार को 397 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ नोएडा देश का दूसरा और 382 एक्यूआई के साथ ग्रेनो देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। पहले स्थान हापुड़ और तीसरे स्थान पर गाजियाबाद है। रविवार को 418 एक्यूआई के साथ नोएडा देश का तीसरा और 399 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
प्रदूषित हवा से लोगों को गले में खराश, खांसी और आंखों में जलन की समस्या बढ़ी है। अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सांस और अस्थमा के मरीजों को भर्ती करने की नौबत भी आ रही है। समीर एप की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को नोएडा में सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्र सेक्टर-125 रहा। यहां पर एक्यूआई 416 दर्ज हुआ। साथ ही सेक्टर-125 में पीएम 10 का औसत 324 और पीएम 2.5 का औसत 416 रहा। इसके साथ ही नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, अमोनिया और सल्फर डाइऑक्साइड गैस की मात्रा बहुत बढ़ गई है। यह हाल सिर्फ सेक्टर-125 का नहीं, बल्कि सेक्टर-62, सेक्टर-1 और सेक्टर-116 का भी रहा। प्रदूषण नियंत्रण का उल्लंघन करने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एक लाख 90 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। शहर में कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं और कई जगह मिट्टी के ढेर हैं, खोदाई करके छोड़ दिया गया है।
प्रोजेक्ट नाम -पता - जुर्माने की रकम
-प्लॉट नंबर 74 सेक्टर 136 के पास मेन रोड पर - 30,000
-प्लॉट नंबर 74 सेक्टर 136 - 50,000
-प्लॉट नंबर ए -170 सेक्टर 136 - 50,000
-ए-5 सेक्टर 83 - 30,000
-प्लॉट नंबर 13 सेक्टर 83 - 30,000
-कुल - 1,90,000 रुपये
एयर मॉनिटरिंग स्टेशन - एक्यूआई
सेक्टर 125 नोएडा - 416
सेक्टर 62 नोएडा - 366
सेक्टर 1 नोएडा - 399
सेक्टर 116 नोएडा - 393
नॉलेज पार्क 3 ग्रेटर नोएडा - 338
नॉलेज पार्क 5 ग्रेटर नोएडा - 434