फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बस से उतरते समय दंपती को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, तीन माह पहले हुई थी शादी

Mon, 25 Apr 2022 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बताया जा रहा है कि दोनों की तीन माह पहले ही शादी हुई थी और ये लोग काशीपुर के पीपल गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं।
विज्ञापन
नोएडा में दंपती की दुर्घटना में मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 63 में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक नवविवाहित दंपती की जान चली गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब दोनों बस से उतर रहे थे, उसी वक्त एक वाहन ने उन्हें रौंद दिया जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से गुजर रहे लकी पुत्र नन्हू उम्र 28 वर्ष व उसकी पत्नी निक्की उम्र 25 वर्ष को पिकअप वाहन द्वारा टक्कर मार दी गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। शवों का पंचायतनामा भर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पिकअप वाहन पुलिस के कब्जे में है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों की तीन माह पहले ही शादी हुई थी और ये लोग काशीपुर के पीपल गांव के रहने वाले थे। दोनों के शव जिला अस्पताल में रखे गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें