संवाद न्यूज एजेंसी
अब वर्ल्ड स्केट गेम्स में दिखाएंगे दम, सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए कड़े ट्रायल में देशभर के खिलाड़ियों के बीच बनाई जगह
नोएडा। सेक्टर-46 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित स्पीड स्केटिंग के चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए नोएडा के दो स्केटर्स ने भारतीय टीम में जगह बना ली है।
29 अगस्त से शुरू हुए चयन ट्रायल में देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स ने हिस्सा लिया। चयनित खिलाड़ी आगामी वर्ल्ड स्केट गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन 2 से 18 अक्टूबर तक असुन्सियोन, पैराग्वे में किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्ल्ड स्केट गेम्स में दुनिया के अलग-अलग देशों के शीर्ष स्केटर्स के बीच मुकाबला होगा। आरएसफआई के संयुक्त सचिव डीएस राठौर ने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय चयन ट्रायल युवा खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने और देश के लिए खेलने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।
चयनित खिलाड़ी अनीश राज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश रहेगी। वहीं आयुष सिरोही ने कहा कि भारतीय टीम में चयन मेरे लिए गर्व का क्षण है।