फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑल इंडिया बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में नोएडा के शटलर दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
- बेंगलूरू और अयोध्या में राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई खिलाड़ी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। बेंगलूरू में आयोजित ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में नोएडा के युवा शटलर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अंडर-15 बालिका वर्ग में चेसेल, अंडर-17 में चार्वी और जान्हवी कोर्ट पर उतरेंगी। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में शयन, निर्वाण और आद्विक, जबकि अंडर-17 में प्रखर, आर्यन और अथर्व चुनौती पेश करेंगे। विवान विष्ट अंडर-17 सिंगल्स के क्वालिफाइंग और डबल्स के मेन ड्रॉ में खेलेंगे, जबकि नयोनिका मनराल अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स और मिक्स्ड डबल्स के क्वालिफाइंग मुकाबलों में हिस्सा लेंगी। इसके साथ ही अयोध्या में 28 जून से एक जुलाई तक होने वाली सीनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी नोएडा के खिलाड़ी दम दिखाएंगे। बालिका वर्ग में रिद्धिमा सिंह, आदित्या यादव, काव्या, स्नेहा मौर्या और श्रुति चौहान, जबकि बालक वर्ग में अविरल यादव, अर्नव, शंकर, सनरेख, लविश भाटी, शिवांश चौधरी, चिराग सेठ, नीर नेहवाल, हर्षित तोमर और अर्नव यादव भाग लेंगे। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि इन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन से उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार होगा।
विज्ञापन

बैडमिंटन एसोसिएशन नोएडा के सचिव आनंद खरे ने कहा कि खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग मिलेगा, उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं कोच डॉ. कुसुम सिंह व अजय जैन ने बताया कि खिलाड़ियों ने महीनों मेहनत की है, हमें शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

कोट्स-
कड़ी मेहनत की है, टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दूंगा। -चानु, खिलाड़ी
ऐसे टूर्नामेंट आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। -आदित्या यादव, खिलाड़ी
बड़े टूर्नामेंट नई तकनीक और अनुभव सीखने का अवसर देते हैं। -विवान विष्ट, खिलाड़ी
यह मंच खुद को साबित करने का शानदार अवसर है। -नयोनिका मनराल, खिलाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें