नोएडा सेक्टर-10 स्थित गारमेंट कंपनी में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सीएफओ प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि सेक्टर 10 स्थित कपड़े की करिश्मा फैशन कंपनी में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। यहां करीब 8-10 लोग रहते थे जिनको सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इसके लिए जांच अभियान भी चलाया गया था। राहत की बात है कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग पर भी काबू पा लिया गया है।