फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22 पीएम श्री विद्यालय में नोएडा का स्कूल भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के पांच वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम हुआ। भारत मंडपम सभागार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लाइव प्रसारण को दिखाया गया। इस दौरान 22 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालयों को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसमें सेक्टर- 24 का नोएडा विद्यालय भी है।
कार्यक्रम के लिए देशभर के 1250 केंद्रीय विद्यालयों में से केवल 22 पीएम श्री विद्यालयों का चयन किया गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान व नवाचार और शैक्षणिक उपलब्धियों की झलकियां प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में इसका लोकार्पण विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य व होम्योपैथी संस्थान की प्रभारी डॉ. पद्मालय रथ ने किया। इस अवसर पर रवि राज तिवारी, रघुनाथ, विद्यालय के प्राचार्य खेमेंद्र तोंदवाल और दोनों पाली के उपप्राचार्य लगभग 44 अभिभावक और 58 शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें