फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: पांच युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने किया मजेदार ट्वीट, नशे में धुत, गाड़ी पर चढ़ कर हंगामा, होगी जेल, तैयार रखना वकालतनामा

Thu, 03 Mar 2022 05:15 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

वीडियो में सामने सोरखा पुलिस चौकी का बोर्ड दिखाई दे रहा है। जांच की तो पता चला कि वीडियो सेक्टर-74-75 चौराहे पर सोरखा पुलिस चौकी आउटपोस्ट के सामने की है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नशे में कार पर डांस करता युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सोरखा चौकी के सामने सोमवार रात नशे में धुत होकर युवकों ने कार पर चढ़कर डांस व हंगामा किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा सेक्टर-113 पुलिस हरकत में आई। इस मामले में पांच बैंककर्मी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद नोएडा पुलिस ने मजेदार ट्वीट किया है। जिसकी खूब तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन




पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नशे में धुत, गाड़ी पर चढ़ कर हंगामा, होगी जेल, तैयार रखना वकालतनामा। इस मजेदार ट्वीट को काफी लोग पसंद कर रहे हैं। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इसमें सोरखा चौकी के सामने दो कारों में सवार होकर कुछ युवक तेज म्यूजिक पर डांस व हंगामा करते दिख रहे थे। कुछ युवक कार पर चढ़कर नशे में हंगामा कर रहे थे तो कुछ सड़क पर दिखाई दे रहे थे। 
विज्ञापन


वीडियो में सामने सोरखा पुलिस चौकी का बोर्ड दिखाई दे रहा है। जांच की तो पता चला कि वीडियो सेक्टर-74-75 चौराहे पर सोरखा पुलिस चौकी आउटपोस्ट के सामने की है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राजनगर एक्सटेंशन निवासी अजीत, मंडावली निवासी अमृत राज, सेक्टर-75 निवासी मयंक, सुनील ओझा और क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी गौरव दत्ता के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पांचों आरोपी अलग-अलग प्राइवेट बैंकों में काम करते हैं। मयंक ने हाल में ही एसबीआई से नौकरी छोड़कर कोटक महिंद्रा में ज्वाइन किया था। इसी की पार्टी की गई थी। शराब पीने के बाद सभी दोस्त दो कारों में सवार होकर पुलिस चौकी के पास डांस व हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने दोनों कारों को भी सीज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें