फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : एनएमआरसी की डीजीएम की कोरोना से मौत, बेड के लिए पड़ा भटकना

Sun, 25 Apr 2021 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
संध्या शर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) की उपमहाप्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी संध्या शर्मा (37) की शुक्रवार देर रात कोरोना से मौत हो गई। उनमें शुक्रवार दोपहर तबीयत खराब होने पर ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई। काफी देर तक अस्पतालों में बेड तलाशा गया, लेकिन नहीं मिला। शाम के समय सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जगह मिली। हालत बिगड़ने पर रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले वह कई साल तक दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में कार्यरत थीं।  

विज्ञापन


आपको बता दें कि जिले में कल 970 नए संक्रमित मरीज मिले। 6 मरीजों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से चार मरीजों सेक्टर-39 कोविड अस्पताल व दो की कासना स्थित जिम्स में मौत हुई है। हालांकि, 363 मरीजों कोरोना को मात दी है।

जिले में अब तक 29166 लोग बीमारी से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मौत का आंकड़ा 143 तक पहुंच चुका है। सक्रिय केसों की संख्या 5379 है। शुक्रवार को पहली बार जिले में रिकॉर्ड 1064 मरीज मिले थे। वहीं, 9 लोगों की मौत हुई थी। जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34688 पहुंच चुका है।
विज्ञापन


वहीं, जिले में संक्रमण से बचाव के लिए लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को जिले के 90 केंद्रों पर कुल 6840 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 3666 लोगों को सरकारी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र और 3174 लोगों को निजी अस्पतालों में टीके लगाए गए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 60 साल या इससे अधिक आयु वाले 860 लोगों को पहली डोज, 1882 को दूसरी डोज दी गई। 45 से 59 साल के बीच के 3417 लोगों को पहली व 486 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 27 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली व 91 को दूसरी डोज दी गई। फ्रंटलाइन वर्करों में से 19 को पहली व 58 को दूसरी डोज दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें