एनएमआरसी की डीजीएम की कोरोना से मौत
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन (एनएमआरसी) की उपमहाप्रबंधक व जनसंपर्क अधिकारी संध्या शर्मा (37) की शुक्रवार देर रात कोरोना से मौत हो गई। उनमें शुक्रवार दोपहर तबीयत खराब होने पर ऑक्सीजन की काफी कमी हो गई। काफी देर तक अस्पतालों में बेड तलाशा गया, लेकिन नहीं मिला। शाम के समय सेक्टर-30 जिला अस्पताल में जगह मिली। हालत बिगड़ने पर रात करीब 11 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले वह कई साल तक दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन में कार्यरत थीं।