फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपस
विज्ञापन

ग्लोबल इंटरप्रन्योर समिट में हिस्सा लेने आईआईटी खडगपुर जाएंगे छात्र
- आईआईटी खड़गपुर द्वारा समिट का किया जा रहा आयोजन
विश्व की नामी कंपनियों के सीईओ से रूबरू होंगे छात्र
प्रगति मिश्रा
नोएडा। ग्लोबल इंटरप्रन्योर सेल आईआईटी खड़गपुर द्वारा 31 जनवरी से ग्लोबल इंटरप्रन्योर समिट का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर से विभिन्न कॉलेजों व विश्वविद्यालयों के छात्र - छात्राएं हिस्सा लेंगे। इस समिट में शामिल होने के लिए जिले के 70 कॉलेजों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में जिले के विद्यार्थी खड़गपुर पहुंचेंगे। तीन दिवसीय यह समिट आईआईटी खड़गपुर में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई , स्विगी के सह संस्थापक राहुल जैमिनी , बार्कलेज बैंक इंडिया के सीईओ राम गोपाल, फ्लिपकार्ट के सीटीओ रवि गरिकीपति, यूट्यूब के सीपीओ नील मोहन एवं एचसीएल संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा हिस्सा लेंगे। इस दौरान प्रतिभागियों की उद्यमिता दक्षता को परखने के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सैमसंग, माइक्रोसॉफ्ट, बीएसई, आईबीएम, इंटेल, फ्लिपकार्ट, अमेजन, डेल जैसी कंपनियां कई कार्यशालाओं का आयोजन करने में सहयोगी भूमिका निभाएंगी। आईआईटी खड़गपुर द्वारा इस आयोजन की जानकारी देने के लिए विभिन्न राज्यों के जनपदों में छात्रों को निमंत्रण भेजा गया है। छात्रों की टीमें प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विभिन्न बाहरी संस्थानों के छात्रों को भी प्रेरित करेंगी। आईआईटी खड़गपुर में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र प्रणव राजपूत ने बताया कि आईआईटी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम उद्यमिता को दुनिया में प्रचारित करने के लिए होगा। इसके बाद ‘कनेक्ट द डाट्स’ नाम से देश के इंटरप्रन्योर को जोड़ने वाला एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद बेहतरीन प्रतिभागियों को इंटर्नशिप, जॉब के लिए मदद देना है। साथ ही स्टार्ट अप को भी इसके जरिए बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में स्टार्ट अप संचालकों को बड़े बड़े वेंचर कैपिटलिस्ट एवं इंजेल इन्वेस्टर्स से मिलने का मौका प्राप्त होगा। जो लोग इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते हैं। वह http://reg-ges.ecell-iitkgp.org पर समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागियों के लिए बहुत ही कम शुल्क में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए अंतिम तिथि 25 दिसंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें