फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए कोना------ निराला एस्पायर के पास बना तिराहा बना हादसे का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए कोना
विज्ञापन

------------
निराला एस्पायर के पास तिराहा बना हादसे का सबब
-टूटी सड़क व रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण से आवाजाही में दिक्कत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निराला एस्पायर के पास बना तिराहा हादसे की जगह बनता जा रहा है। तीन तरफ से वाहनों के निकलने से आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। निराला एस्पायर में 500 से अधिक परिवार रहते हैं। सोसायटी से बाहर निकलते ही यू टर्न बना हुआ है। इस यू टर्न पर एक मूर्ति गोलचक्कर की तरफ से भी वाहन निकलते हैं और राधा स्काई गार्डन की तरफ से भी वाहनों की आवाजाही रहती है। तीन तरफ से वाहनों की भीड़ तिराहे पर पहुंचती है, जिससे जरा सी चूक होने पर वाहन आपस में भिड़ जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर यू टर्न को आगे बढ़ा दिया जाए तो दोनों तरफ से आने वाले वाहन दिख जाएंगे। इससे हादसे रुक सकते हैं। साथ ही सोसायटी के सामने रोड भी खराब है। बीच-बीच में गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आवाजाही में परेशानी होती है। सर्विस रोड पर रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण रहता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। निवासियों का कहना है कि इसकी शिकायत प्राधिकरण से की गई है, लेकिन अब तक किसी ने इस समस्या की सुध नहीं ली है।
-सोसायटी के निवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यू टर्न को थोड़ा आगे से बनाना चाहिए। इससे हादसे भी रुकेंगे। लोगों को सहूलियत होगी। साथ ही रोड को और दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गुप्ता, निवासी, निराला एस्पायर
------
-सर्विस रोड पर लगने वाली रेहड़ी-पटरी हटनी चाहिए, ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। इन रेहड़ी-पटरियों की आड़ में तमाम असामाजिक तत्व भी घूमते रहते हैं।
पीयूष पांडेय निवासी, निराला एस्पायर
--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें