नोएडा प्राधिकरण के सामने टैंट लगाकर धरना देते किसान
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा में किसानों ने एक बार फिर प्राधिकरण और सेक्टर 14 में अफसरों के आवास को घेर लिया है। किसानों का आरोप है कि लंबे समय से आंदोलन करने के बावजूद आश्वासन के बाद समस्या निपटाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।
किसानों का कहना है कि 27 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण पर हुई वार्ता में नोएडा अथॉरिटी के अफसरों ने चार जनवरी तक समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया था लेकिन एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया इसीलिए अब मजबूरन किसान अफसरों के कार्यालय के बाहर आकर टेंट लगाकर बैठ गए हैं।
उन्होंने कहा कि हम किसी भी हालत में गिरफ्तारी नहीं देंगे। पुलिस और अफसरों से हर तरह से आर-पार की लड़ाई के लिए किसान तैयार हैं।