फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक लगेंगे टीके

Tue, 02 Nov 2021 02:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

अस्पताल में टीकाकरण दो शिफ्ट में होगा और स्लॉट बुक किए बिना केवल कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण किया जायेगा। हर आयु वर्ग का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
noida district hospital - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में कोविड टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल की गई है। जिला अस्पताल में रात 10 बजे तक टीकाकरण किया जायेगा। नौकरीपेशा लोगों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि केवल जिला अस्पताल में ही यह सुविधा दी जा रही है। सोमवार से इसकी शुरुआत हो चुकी है। दो शिफ्ट में टीकाकरण होगा। पहली शिफ्ट में सुबह 9 से दोपहर 3 और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक पहली और दूसरी डोज लगवाई जा सकेगी।
विज्ञापन


स्लॉट बुक किए बिना केवल कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर भी टीकाकरण किया जायेगा। हर आयु वर्ग का टीकाकरण होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें