फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: इन स्कूलों के 99 हजार बच्चों के बीच 15 सितंबर तक बंटेगी पुस्तकें

Sat, 28 Aug 2021 03:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके सक्सेना ने बताया कि शासन की ओर से सभी विषयों की किताबें जिले को भेज दी गई हैं। विभाग अब स्कूलों में किताबें पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें मिलनी शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की योजना 15 सितंबर तक चलेगी। इसके तहत सभी परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों को किताबें बांटी जाएंगी। इस दौरान करीब 99,000 विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्य सामग्री मिलेगी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी डीके सक्सेना ने बताया कि शासन की ओर से सभी विषयों की किताबें जिले को भेज दी गई हैं। विभाग अब स्कूलों में किताबें पहुंचा रहा है। कुछ विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटी जा चुकी हैं।

जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के 571 विद्यालय हैं। इनमें करीब 99 हजार बच्चे कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। जिन्हें सरकार की ओर से निशुल्क किताबें दिए जाने का नियम है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें