नोएडा में पीसीएल के मैदान पर खेले गए बिजनेस इंटरनेशनल नेटवर्क (बीएनआई) क्रिकेट लीग के सीजन-दो टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को बीएनआई ओलंपस की टीम ने अद्वित्या की टीम को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
होम्स 121 के एओए उपाध्यक्ष व बीएनआई के सदस्य सत्यम पांडे ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी अद्वित्या की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 150 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएनआई ओलंपस की टीम ने 20वें ओवर की चौथी गेंद पर पांच विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सुनील रहेजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।