फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर: नोएडा प्राधिकरण देगा फंड, यूपी शासन के पास फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण देगा फंड, यूपी शासन के पास फाइल
-आचार संहिता खत्म होने के बाद यूपी सरकार की ओर से केंद्र को भेजी जाएगी फाइल
- आपस में जुड़ेंगीं एक्वा, ब्लू और मजेंटा लाइनें, नोएडा व ग्रेनो से दिल्ली एनसीआर आना जाना होगा आसान

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार के तहत नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन तक के 11.56 किमी लंबा मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण फंड देगा। इस बाबत सूचना यूपी शासन को पहले ही भेजी जा चुकी है। अब आचार संहिता के बाद केंद्र सरकार के पास फाइल भेजी जाएगी। फिर मंजूरी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कॉरिडोर के फंडिंग के बाबत भारत सरकार की ओर से यूपी शासन से पूछा गया था। यूपी शासन ने नोएडा प्राधिकरण से संपर्क किया। चूंकि पूरा कॉरिडोर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में है। लिहाजा उक्त कॉरिडोर के लिए नोएडा प्राधिकरण ने फंडिंग के बाबत हामी भरते हुए यूपी शासन को सूचित कर दिया था। इसके बाद आचार संहिता की वजह से भारत सरकार से कोई बातचीत नहीं हो पाई। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद यूपी शासन की ओर से केंद्र सरकार से संपर्क किया जाएगा। फिर इस प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए आगे की कार्रवाही होगी।
विज्ञापन

उक्त कॉरिडोर की लागत करीब 2254.35 करोड़ होगी। इस कॉरिडोर से नोएडा, ग्रेनो समेत दिल्ली मेट्रो के नेटवर्क यानी एक्वा लाइन, ब्लू लाइन और मजेंटा लाइन आपस में जुड़ जाएंगे। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा से दिल्ली-एनसीआर के किसी भी कोने में जाने में सहूलियत होगी।


मेट्रो कॉरिडोर पर आठ स्टेशन होंगे

इस मेट्रो कॉरिडोर पर बोटेनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर-44, नोएडा ऑफिस, नोएडा सेक्टर-97, नोएडा सेक्टर-105, नोएडा सेक्टर-108, नोएडा सेक्टर-93, और पंचशील बालक इंटर कॉलेज स्टेशन बनाए जाएंगे। कॉरिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा।
विज्ञापन


एक साल मंजूरी और चार साल निर्माण में लगेगा
एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक डीपीआर तैयार होने के बाद अब इसकी मंजूरी में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। इसके बाद सबकुछ ठीक रहा तो कॉरिडोर निर्माण के लिए टेंडर निकाले जाएंगे। फिर एजेंसी चयन के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। इसमें करीब चार वर्ष लगेंगे। ऐसे में कॉरिडोर का काम पूरा होने तक करीब पांच वर्ष का समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें