फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Authority:न्यू नोएडा में प्राधिकरण दफ्तर के लिए नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी से खुर्जा के बीच न्यू नोएडा बसाने के लिए नोएडा प्राधिकरण दफ्तर तलाश रहा है। हालांकि, अभी जमीन मिली नहीं है। प्राधिकरण ने दफ्तर सिंकदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास बनाने की योजना बनाई है। जहां की जमीन ली जानी है वहां के किसान मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नोएडा प्राधिकरण के भूलेख विभाग ने नए नोएडा के गांवों में जाकर जमीन देखनी शुरू कर दी थी। 18 नवंबर को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम सहित ने भी दौरा किया। तय हुआ सबसे पहले दफ्तर बनाया जाए। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने निर्देश दिया कि जोखाबाद या सांवली गांव के पास प्राधिकरण के अस्थायी दफ्तर के लिए जमीन ली जाए। इसकी वजह यह है कि इन गांव के पास से ही ईस्टर्न पेरिफेरल और जीटी रोड अलग होती है। ऐसे में अधिकारियों के आने-जाने व आम लोगों के हिसाब से भी यह इलाका ठीक रहेगा। दफ्तर के लिए करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन चाहिए। सिकंदराबाद के इलाके में इन गांवों में 800 से लेकर 1700 वर्ग मीटर तक मुआवजा राशि है। वहीं, नोएडा में यह राशि 5400 रुपये प्रति वर्ग मीटर तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें