फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashan Card:10 हजार परिवार ने 5 माह से नहीं लिया राशन, कार्ड हुआ ब्लॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से राशन नहीं लेने पर जिला आपूर्ति विभाग ने 2264 राशन कार्ड निष्क्रिय कर दिए हैं। इनमें करीब 10 हजार लोगों पर असर पड़ा है। भविष्य में राशन लेना के लिए कार्डधारक को आवेदन कर कार्ड सक्रिय कराना होगा। गौतमबुद्ध नगर में करीब दो लाख राशन कार्ड हैं। इनमें करीब 8 लाख लोग जुड़े हैं। इन्हें हर माह निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। हालांकि हर माह काफी संख्या में कार्ड पर राशन नहीं लिया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि 2264 कार्ड पर पिछले 5 माह से राशन नहीं लिया गया था। अब अगर भविष्य में इन्हें राशन लेना है तो फिर आवेदन करना होगा। आवेदन पर कार्रवाई कर कार्ड को सक्रिय किया जाएगा। वहीं पिछले माह भी पांच माह से राशन नहीं लेने पर करीब 8 हजार राशन कार्ड निष्क्रिय किए गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें