फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यू नोएडा के लिए नोएडा प्राधिकरण ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद और दादरी तहसील से प्राधिकरण निकलवा रहा 20 गांवों की जमीनों के दस्तावेज
विज्ञापन

अलग-अलग गांवों के सभी खसरा-खतौनी का प्रामाणिक ब्योरा जुटाया जा रहा

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश रीजन (न्यू नोएडा) के लिए जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू हो गई है। यह परियोजना दादरी से खुर्जा तक 80 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित है। नोएडा प्राधिकरण ने पहले चरण के लिए 38 गांवों का चयन किया है।

प्राधिकरण दादरी और बुलंदशहर की सिकंदराबाद तहसील से 20 गांवों के नक्शे, खसरे-खतौनी की प्रामाणिक प्रतियां निकलवा रहा है। इन दस्तावेज के आधार पर किसानों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी। जमीन का मुआवजा यमुना प्राधिकरण के बराबर 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।
विज्ञापन


मास्टर प्लान और विकास के चरण

न्यू नोएडा का विकास नोएडा प्राधिकरण के जिम्मे है। यूपी कैबिनेट ने 18 अक्तूबर 2024 को न्यू नोएडा के मास्टर प्लान-2041 को मंजूरी दी थी। मास्टर प्लान के अनुसार, न्यू नोएडा को चार चरणों में बसाया जाना है। पहले चरण में 3165 हेक्टेयर, दूसरे में 3798, तीसरे में 5908 और चौथे चरण में 8230 हेक्टेयर जमीन शामिल है। पहले चरण को 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जबकि चौथा चरण 2041 तक पूरा होगा। हालांकि, लक्ष्य के हिसाब से तैयारी पिछड़ी हुई है। प्राधिकरण ने अस्थायी दफ्तर के लिए सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के पास जोखाबाद और सांवली गांवों में करीब 10 हजार वर्ग मीटर जमीन देखी है।

किसानों को प्लॉट और मुआवजा

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यमुना प्राधिकरण जमीन देने वाले किसानों को जमीन के सापेक्ष 7 फीसदी का आबादी प्लॉट देता है। जो किसान 7 फीसदी का प्लॉट लेंगे, उनका मुआवजा 3800 रुपये प्रति मीटर होगा। नोएडा प्राधिकरण वर्तमान में किसानों को 5 फीसदी का प्लॉट देता है। इसलिए न्यू नोएडा में 7 फीसदी प्लॉट देने का प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड में लेकर जाएगा।

इन गांवों के राजस्व दस्तावेज जुटाए जाएंगे

प्राधिकरण पहले 20 गांवों के दस्तावेज जुटा रहा है। इसके बाद 18 और गांवों के राजस्व दस्तावेज तहसीलों से एकत्र किए जाएंगे। इनमें बुलंदशहर के बिरोंडी फौलादपुर, चोला, जोखाबाद, मुरादाबाद, सनवाली और गौतमबुद्ध नगर के आनंदपुर, बील अकबरपुर, कोट, फूलपुर जैसे गांव शामिल हैं। लेखपालों को भी इन गांवों में स्थल निरीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

कोट- न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण की तैयारी शुरू की गई है। अभी दादरी और सिकंदराबाद तहसील से अभिलेख निकलवाए जा रहे हैं। आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।- क्रांति शेखर सिंह, ओएसडी , नोएडा प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें