फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट पर लगेगा चीन, फ्रांस और इटली के व्यंजनों का तड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

फूड सर्विस के लिए बड़े ब्रांड से होगा कारार, कई कंपनियों से हुई साझेदारी
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) से सफर में देसी-विदेशी व्यंजन का तड़का लगेगा। खासकर चीन, इटली, फ्रांस के फूड यहां मिलेंगे।एनआईए ने इसके लिए कई फूड सर्विस कंपनियों से साझेदारी की है। अन्य ब्रांड से भी बातचीत चल रही है। एयरपोर्ट पर टर्मिनल से कुछ दूर रेस्तरां और फूड कोर्ट में व्यंजन मिलेंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मल्टीक्यूजन एफ एंड बी (कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इटेलियन, फ्रेंच फूड) भी मिल सकेंगे। यह फूड लाउंज कॉनकोर्स के दो स्थानों पर बनेगा। एनआईए इसके लिए ट्रैवल फूड सर्विस प्रा.लि. (टीएफएस) के साथ साझेदारी कर चुका है। यह कंपनी टर्मिनल में रेस्तरां, कैफे, बार और फ्रेंचाइजी सहित फूड आउटलेट्स की शृंखला बनाकर संचालित करेगी।
विज्ञापन

-
स्पा, फूड स्टेशन और बुफे भी होंगे
लाउंज पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के फूड स्टेशन, बुफे वाले आउटलेट्स होंगे। कॉकटेल बार और स्पा भी एयरपोर्ट लाउंज पर बनेगा। लग्जरी जोन भी बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें