फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट: 15 अक्तूबर तक करार होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा एयरपोर्ट: 15 अक्तूबर तक करार होना तय
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की विकासकर्ता कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी के साथ 15 अक्टूबर तक करार होना तय है। इस मसले पर बुधवार को विकासकर्ता कंपनी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) के बीच बैठक हुई। करार की तिथि एक-दो दिन में तय हो जाएगी।
नोएडा एयरपोर्ट को बनाने के लिए स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी का ग्लोबल टेंडर के जरिये चयन हुआ है। कोविड-19 के चलते नियाल के साथ अनुबंध नहीं हो पा रहा है। दो बार करार करने की तिथि भी बढ़ाई जा चुकी है। इस मसले पर बुधवार को नियाल और ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी कंपनी के अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें यह तय हुआ है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में करार कर लिया जाएगा। इसकी तिथि एक-दो दिन में तय हो जाएगी। माना जा रहा है कि 10 से 14 अक्तूबर के बीच इस बाबत करार हो जाएगा। करार होने के बाद ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 29,500 करोड़ रुपये की इस परियोजना की नींव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रखा जाना है। करार होने के बाद उसकी तैयारी शुरू होगी। उत्तर प्रदेश सरकार इसका निर्माण शीघ्र शुरू कराना चाह रही है, जिससे कि 2023 तक इस एयरपोर्ट से हवाई सफर शुरू हो सके। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि कंपनी से अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में करार करने पर सहमति बन गई है। तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। दूसरी तरफ एयरपोर्ट एरिया में आने वाले किसान परिवारों को जेवर बांगर में शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। जेवर बांगर से जुड़े अधिकतर किसान जमीन देने पर सहमति दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें