फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supertech Twin Towers: ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने के लिए मिली एनओसी, 60 लोगों की टीम लगाएगी

Thu, 04 Aug 2022 01:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

एनओसी मिलने के बाद अब पुलिस को एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से हरी झंडी मिलेगी। इसके बाद नोएडा पुलिस पलवल रवाना होगी। पलवल से तड़के सुबह चार बजे विस्फोटक नोएडा लाया जाएगा। एक गाड़ी में डेटोनेटर और दूसरी में विस्फोटक होंगे। एक गाड़ी इनके आगे-आगे चलेगी।
विज्ञापन
इसी ट्विन टावर को ढहाने के दिए हैं आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर में विस्फोटक लगाने सहित पलवल से लाने और वापस ले जाने के लिए पुलिस ने मंगलवार देर रात अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिया। अब 60 लोगों की टीम विस्फोटक लगाने का काम शुरू करेगी। इसमें देश के छह व दक्षिण अफ्रीका के सात इंजीनियरों के अलावा दस लोकल ब्लास्टर और बाकी हेल्पर शामिल होंगे।

विज्ञापन


एनओसी मिलने के बाद अब पुलिस को एडिफिस इंजीनियरिंग की ओर से हरी झंडी मिलेगी। इसके बाद नोएडा पुलिस पलवल रवाना होगी। पलवल से तड़के सुबह चार बजे विस्फोटक नोएडा लाया जाएगा। एक गाड़ी में डेटोनेटर और दूसरी में विस्फोटक होंगे। एक गाड़ी इनके आगे-आगे चलेगी।

एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों का कहना है कि जितना विस्फोटक नोएडा लाया जाए, उसका इस्तेमाल शाम छह बजे तक कर लिया जाएगा। अगर विस्फोटक बचेगा तो पुलिस पलवल वापस ले जाएगी। करीब 15-20 दिन तक रोज यह काम होगा। कुल 3700 किलोग्राम विस्फोटक लगेगा।
विज्ञापन


इससे पहले सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीबीआरआई) से क्लीयरेंस नहीं मिलने से विस्फोटक लगाना मुनासिब नहीं समझा जा रहा था। इस वजह से होने वाली देरी के कारण अंतिम ब्लास्ट तिथि की बदलने की संभावना थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें