फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती बनकर भी इंजीनियर से पैसे नहीं वसूल सके तो 5 लाख की रंगदारी मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती बनकर भी इंजीनियर से पैसे नहीं वसूल सके तो 5 लाख की रंगदारी मांगी
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र में एक इंजीनियर से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रंगदारी मांगने वाले उसे हनीट्रैप में फंसाकर रकम ऐंठने का प्रयास भी कर चुके हैं। इसके लिए एक आरोपी ने फेसबुक पर महिला बनकर उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-27 निवासी इंजीनियर को 14 अक्तूूबर को फेसबुक पर मोनिका नाम से दोस्ती के लिए रिक्वेस्ट आई थी। उन्होंने उसे मंजूर कर लिया। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। पीड़ित ने जब बात करने को कहा तो आरोपी ने व्हाटसएप पर किसी लड़की से बात करा दी। आरोपी है कि इंजीनियर से कई बार महंगे गिफ्ट की डिमांड की गई, लेकिन उसने नहीं दिए। एक दिन इंजीनियर से कुछ फोटो मंगाए। उन फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी की। इसके बदले में 5 लाख रुपये की मांग की गई। इंजीनियर से कहा गया है कि यदि वह पैसे लेकर बिजनौर नहीं आया तो अंजाम भुगतना पडे़गा। इस संबंध में पीड़ित को कॉल की जा रही है। पीड़ित इंजीनियर ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की। अब सेक्टर-20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी, लोगों को हनीट्रैप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें