फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमराह कर की दूसरी शादी, पति समेत 6 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुमराह कर की दूसरी शादी, पति समेत 6 पर मुकदमा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में युवती को गुमराह कर दूसरी शादी करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि उसका पति, पहले ही प्रेम विवाह कर चुका था। दहेज के लालच में आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को धोखे में रखकर दूसरी शादी की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से आगरा के ताजगंज की रहने वाली कविता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल 2019 को परिजनों ने उसका विवाह गौड़ सिटी-2 निवासी भानु प्रताप सिंह से किया था। विवाह में 12 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि भानु प्रताप उससे दो साल पहले ही प्रेम विवाह कर चुका था। भानु के परिजनों और बिचौलिये को भी इस बात की जानकारी दी। इसके बावजूद आरोपियों ने दहेज के लालच में पहली शादी की जानकारी कविता व उसके परिजन को नहीं दी। वहीं, शादी के समय भानु को इंजीनियर बताया था, जबकि वह इवेंट मैनेजर है।
विज्ञापन

कविता को जब इन बातों का पता चला तो उसने विरोध शुरू किया। आरोप है कि भानु अपने मोबाइल को भी कविता को हाथ नहीं लगाने देता था। इसी बात पर 26 नवंबर को धक्का देकर कविता का सिर भी फोड़ दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की गई लेकिन उस दौरान कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने वाली युवती ने भी अभद्रता की
कविता के अनुसार 23 दिसंबर को प्रेम विवाह करने वाली युवती भी घर आ गई। उसने कविता के साथ अभद्रता और गाली गलौच की। कविता की शिकायत पर पुलिस ने भानु, उसके परिजनों, बिचौलिये समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें