फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेल से छूटने के बाद कोली ने दिल्ली में भाई के घर पहुंचकर गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद सुरेंद्र कोली अपने अधिवक्ताओं की मदद से दिल्ली में गोविंदपुरी कालकाजी में रहने वाले अपने भाई के घर पहुंचा। यहां भाई के घर पर ही उसने रात गुजारी। जानकारी के मुताबिक अभी कोली दिल्ली में रह सकता है। माना जा रहा है यहां से उत्तराखंड जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में निठारी कांड से जुड़े अंतिम यानी 13वें केस में भी सुरेंद्र कोली को दोषमुक्त कर दिया था। अदालत ने क्यूरेटिव याचिका पर सुनवाई करते हुए उसकी सजा रद्द कर तत्काल रिहाई का आदेश दिया था। कोली 8 सितंबर 2024 से लुक्सर जेल में बंद था। वह जेल की बैरक नंबर ई में 35 कैदियों के साथ था। हालांकि वह निठारी कांड पर अपने साथियों के साथ कम ही बात करता था। वह अपनी रिहाई को लेकर आश्वस्त था। जब कोई उससे पूछता था तो वह अन्य कैदी साथियों से इतना ही कहता था कि कई मामले में बरी हो चुका है। सिर्फ एक मामले में उसकी रिहाई होनी बाकी है। सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद उसके चेहरे का हाव-भाव नहीं बदला था। जेल से रिहा होने के बाद कोली ने मीडिया, रिश्तेदारों के लोगों से दूरी बना रखी है। उसके अधिवक्ता भी उसके बारे में कुछ भी साफ-साफ बताने को तैयार नहीं है।

Next
AU ऐप में पढ़ें