इसमें बच्ची ने मां पर पीटने व चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। बच्ची के ऐसे फोटो भी वायरल हुए हैं जिसमें शरीर पर कई घाव के निशान हैं। वीडियो देखकर कई लोगों ने पुलिस से महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौ वर्षीय बच्ची का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें बच्ची ने मां पर पीटने व चिमटे से दागने का आरोप लगाया है। बच्ची के ऐसे फोटो भी वायरल हुए हैं जिसमें शरीर पर कई घाव के निशान हैं। वीडियो देखकर कई लोगों ने पुलिस से महिला पर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, एक शख्स ने नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल को टैग कर बच्ची का वीडियो और फोटो पोस्ट किए हैं। बच्ची इसमें मदद की गुहार लगा रही है। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच में पता चला है कि बच्ची कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस बच्ची से मिलकर उससे बात कर मदद करेगी।
बच्ची को लिया गया था गोद
एडीसीपी ने बताया कि महिला ने बच्ची को अप्रैल में गोद लिया था। महिला पति से चार साल से अलग रह रही है। पिटाई करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। महिला बच्ची को मथुरा के बाल सुधार गृह से लेकर आई थी।