फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: निमाई को पिता से विरासत में मिला मूर्ति बनाने का हुनर

Sun, 21 Sep 2025 12:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मां दुर्गा की मूर्ति बनाते निमाई वैद्य।संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत वसलीपुर ग्रंट बंगाली कॉलोनी निवासी निमाई वैद्य मिट्टी की मूर्तियां बनाने में माहिर हैं। उन्हें यह हुनर अपने पिता से विरासत में मिला है। वे केवल देवी-देवताओं की मूर्तियां और महापुरुषों की प्रतिमाएं बनाते हैं, जिसे वे अपना सौभाग्य मानते हैं।
विज्ञापन


निमाई ने बताया कि उनके पिता युधिष्ठिर वैद्य ने कोलकाता से मूर्ति बनाने की कला सीखी थी। फिर यहां आकर मूर्तियां बनाने लगे। निमाई ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की, लेकिन पढ़ाई में मन न लगने के कारण उन्होंने अपने पिता के काम में हाथ बंटाना शुरू कर दिया।
समय के साथ गांवों में होने वाले दुर्गा जागरणों में मूर्तियों की मांग बढ़ने लगी। इसको पूरा करने के लिए निमाई ने अपनी पत्नी अनीता वैद्य, पुत्र प्रसन्नजीत, बहू सुनीता और दो पुत्रियों प्रीति व प्रियांशी को भी मूर्ति बनाना सिखाया।
विज्ञापन

उनकी बनाई मूर्तियां गोला, भैठिया, कुकुरा, भीरा दंबल टांडा, मालपुर, मूड़ा सवारान और भटपुरवा सहित कई स्थानीय दरबारों में स्थापित की जाती हैं। इसके अतिरिक्त, उनकी मूर्तियां सीतापुर, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत अन्य जिलों में भी भेजी जाती हैं। निमाई के लिए यह कार्य ही उनके परिवार के धनोपार्जन का एकमात्र जरिया है, और वे पूरे वर्ष इसमें व्यस्त रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें