फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक्की हत्याकांड : घटना के समय विपिन के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे थे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से सीडीआर निकलवाई गई
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में आरोपी ससुर सतवीर, जेठ रोहित, विपिन के चाचा व ताऊ आदि मौजूद थे
-
08 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं आरोपियों के घर

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा।
सिरसा गांव में निक्की भाटी हत्याकांड मामले की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि आरोपी विपिन के घर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनमें से चार कैमरे घर के बाहर व चार दोमंजिला घर में लगे हैं लेकिन घटना के समय सभी कैमरे बंद थे।
वहीं, 21 अगस्त की शाम को फोर्टिस अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ था जिसमें निक्की को अस्पताल ले जाने वाले लोगों ने सिलिंडर फटने से झुलसने की बात लिखवाई थी। फोर्टिस से तुरंत ही महिला को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था जहां रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद निक्की के परिजन शव को दादरी स्थित रूपवास गांव ले गए थे। बाद में शव को सिरसा गांव लाया गया था। यहां 22 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे निक्की का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार में मायके पक्ष के अलावा आरोपी ससुर सतवीर, जेठ रोहित, विपिन के चाचा व ताऊ आदि शामिल हुए थे। निक्की के ससुर ने ही चिता को मुखाग्नि दी थी। इस दौरान निक्की का बेटा भी मौजूद था। सास महिला होने से अंतिम संस्कार के लिए नहीं गई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निक्की के ससुर को मुखाग्नि देते हुए देखा जा सकता है। दोपहर 12:40 बजे कंचन ने विपिन, सतवीर, दयावती व रोहित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद आरोपी गायब हो गए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि केस दर्ज होने पर आरोपी घर पर ताला लगाकर क्यों चले गए थे। घटनास्थल, फोर्टिस अस्पताल, अंतिम संस्कार स्थल पर आरोपियों की मौजूदगी का पता लगाने के लिए पुलिस की ओर से सीडीआर निकलवाई गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अभी कस्टडी रिमांड पर लेने का कोई इरादा नहीं है और न ही सीन रीक्रिएट किया जाएगा। हालांकि, जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारी जेल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ कर सकते हैं।
थिनर की खाली बोतल व लाइटर मिला था
पुलिस का कहना है कि मौके पर सिलिंडर फटने से जुड़ी कोई चीज नहीं मिली। घटनास्थल से सिर्फ थिनर की खाली बोतल व लाइटर मिला था। इसे फॉरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है। पुलिस को आरोपी के कमरे में बिस्तर फर्श पर लगा मिला था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों के बीच घटना से पहले विवाद हुआ था। यही कारण था कि दोनों में से कोई एक फर्श पर सोता था।
दहेज उत्पीड़न व मारपीट की शिकायत नहीं
पुलिस का कहना है कि निक्की और विपिन की शादी को सात साल से अधिक हो चुके थे। ऐसे में दहेज उत्पीड़न का मामला नहीं बनता। पुलिस रिकॉर्ड में निक्की व परिजनों की ओर से कोतवाली में दहेज उत्पीड़न, मारपीट आदि के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। बहन कंचन का बयान है कि विपिन व सास की ओर से निक्की से की जा रही मारपीट का वीडियो फरवरी का है जबकि सीढ़ियों से झुलसकर नीचे उतरने के बाद फर्श पर बैठने का वीडियो 21 अगस्त की शाम करीब 5ः41 बजे का है।
युवती से गले लगने की फोटो वायरल
सोशल मीडिया पर एक और फोटो वायरल हो रही है जिसमें विपिन को लाल रंग का सूट पहने युवती के गले लगते देखा जा सकता है। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज के जरिये समय का मिलान किया जा रहा है। वहीं आरोपियों पर कार्रवाई के लिए विधिक सहायता भी ली जा रही है। आरोपी के घर के बाहर ब्यूटी पार्लर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी कब्जे में लिया गया है।
आरोपियों के पक्ष में उतरे परिजन
आरोपी के परिजन आदेश भाटी का दावा है कि घटना के समय विपिन व ससुर दुकान के पास घर के बाहर थे। उनके पास निक्की के अलावा कंचन के दो बच्चे भी थे। सास दया घर के पास एक दुकान से दूध लेने के लिए गई थी। जेठ रोहित काम से घर के बाहर गया था। सभी के बाहर होने के उनके पास वीडियो भी हैं। घटना के समय निक्की और कंचन ही घर में थे। वहीं, परिजन पुनीत भाटी का कहना है कि चचेरा भाई देवेंद्र, ससुर और सास उसे फोर्टिस अस्पताल ले गए थे। परिवार की महिलाओं का आरोप है कि कंचन अंतिम संस्कार के बाद घर आई थी और जरूरी सामान ले गई थी।
विज्ञापन

-
घटना की जांच में विपिन के घर के आठ सीसीटीवी कैमरों के बंद होने की बात सामने आ रही है। सभी आरोपों की जांच की जा रही है। - धर्मेंद्र शुक्ला, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें