फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रात की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 36.1 डिग्री रहा न्यूनतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के समय अधिकतम तापमान रहा 44.4 डिग्री
विज्ञापन

मौसम विभाग ने कहा- अभी राहत के आसार नहीं
-
05 साल में इतनी गर्म रात कभी नहीं रही

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में मंगलवार रात की गर्मी ने पूरे गर्मी के सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पांच साल में इतनी गर्म रात कभी नहीं रही। न्यूनतम तापमान 36.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसकी वजह रात के समय भी लू चलने को बताया जा रहा है। बुधवार को दोपहर के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी चरम पर रही।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच उमस अधिक रहने और लू चलने से गर्मी का अहसास अधिक हुआ। दोपहर के समय छाए बादलों की वजह से मामूली राहत मिली, लेकिन अभी गर्मी से स्थायी राहत मिलती दिख रही है। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इससे अभी तापमान में गिरावट होते नहीं दिख रही है। रात के समय जरूर न्यूनतम तापमान में कमी आ सकती है। 24 जून तक धूप तेज रहने और लू की संभावना के चलते अभी गर्मी बनी रहेगी। 25 जून को बारिश की संभावना नोएडा सहित गौतमबुद्धनगर में बन रही है। यह गर्मी से राहत देने का काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें