फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर भड़के एनएचएम निदेशक

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डॉ. वीरेंद्र यादव।
विज्ञापन
अफसर और कर्मचारियों की लगाई क्लास, सुधार के निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) पंचकूला के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। निदेशक ने अस्पताल परिसर में अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। निरीक्षण के दौरान एक्स-रे विभाग, आईसीयू और डायलिसिस वार्ड में एसी बंद मिले। वहीं, पीपीपी नीति के तहत संचालित डीसीडीसी डायलिसिस सेंटर में डॉक्टर की गैरमौजूदगी और गंदगी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित कंपनी का भुगतान रोकने के आदेश दिए।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचे निदेशक का स्वागत सीएमओ डॉ. सतिंद्र वशिष्ठ, पीएमओ डॉ. संजय शर्मा व अन्य अधिकारियों ने किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का मुख्य गेट बंद मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस में शिकायत देने के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा डॉक्टरों को फाइलों में सही नोट्स दर्ज करने के निर्देश दिए। सर्जन डॉ. रविंद्र के जींस पहनकर ड्यूटी करने पर भी उन्होंने फटकार लगाई। मेटरनिटी वार्ड में सिजेरियन महिलाओं को ड्रेसिंग के लिए दूर बने कमरे में बुलाने पर निदेशक ने नाराजगी जताई। इसके साथ ही निर्देश दिए कि महिलाओं की ड्रेसिंग अब वार्ड में ही की जाए। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को जल्द दूर करने के निर्देश देते हुए फोटो भेजने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें