फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समर कैंप में बच्चों को मिलेगा हुनर निखारने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से एक जून से 31 जुलाई तक रुचिकर कक्षाएं होंगी संचालित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल।
जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से बाल भवन में 1 जून से 31 जुलाई तक विभिन्न रुचिकर कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इन कक्षाओं के माध्यम से बच्चों को नई गतिविधियां सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को इन कक्षाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि वे छुट्टियों का सदुपयोग कर सकें। जिला बाल कल्याण अधिकारी पिंकी मोर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन शिविर में डांस, म्यूजिक, पेंटिंग, ड्राइंग, निबंध लेखन, क्राफ्ट, कटिंग-टेलरिंग, फैशन डिजाइनिंग, ब्यूटी केयर सहित कई सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कक्षाओं में प्रशिक्षित अध्यापक और विशेषज्ञ बच्चों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे वे अपनी रुचि के अनुसार नई कला और कौशल सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ना भी जरूरी है। इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। परिषद का उद्देश्य बच्चों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें