फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रिवर्सल प्लेटफॉर्म निर्माण से एनएच-9 सर्विस रोड प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोएडा छोर पर बढ़ा काम, आज लग सकता है जाम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दिल्ली मेट्रो के रिवर्सल प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य का असर अब नोएडा तक दिखाई देने लगा है। एनएच-9 की सर्विस रोड पर मॉडल टाउन के सामने एक लेन का करीब एक मीटर हिस्सा बैरिकेडिंग कर बंद किया गया है, जिससे सोमवार को ट्रैफिक दबाव बढ़ने की आशंका है। रविवार को वाहनों की संख्या कम होने के कारण जाम की स्थिति नहीं बनी। जानकारी के अनुसार, फिलहाल निर्माण कार्य गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में चल रहा है, लेकिन अब इसका अगला चरण नोएडा सीमा तक पहुंच गया है। यह रिवर्सल प्लेटफॉर्म दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन से जोड़ा जाएगा। सड़क का हिस्सा प्रभावित होने से यहां वाहनों की आवाजाही धीमी हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले से ही ऑटो और ई-रिक्शा खड़े रहने के कारण इस मार्ग पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अभय मिश्रा ने बताया कि सर्विस रोड की एक लेन का सीमित हिस्सा प्रभावित हुआ है और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें