फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: भीषण गर्मी में बढ़ी एसी और कूलर की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के साथ रबूपुरा क्षेत्र में एसी, कूलर और पंखों की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने बजट के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीद रहे हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य बाजार, पुराना बस अड्डा और बिजली उपकरणों की दुकानों पर कूलर, एसी और पंखों की भरमार दिखाई दे रही है। व्यापारी आने वाले दिनों में भीषण गर्मी के चलते बिक्री और बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं। कूलर और एसी विक्रेता नरेश गोयल ने बताया कि बाजार में दो हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक के विभिन्न मॉडल के कूलर उपलब्ध हैं। वहीं ग्राहक भी अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें