फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में चैनल की इमारत सील, आरोपी जेल भेजे

Mon, 10 Jun 2019 07:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
चैनल का संपादक अनुज शुक्ला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने बीती देर रात न्यूज चैनल नेशन लाइव के भवन को सील कर दिया। साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र भेजकर नेटवर्क-10 के संबंध में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से पत्र भेजकर कार्रवाई की जानकारी भारत सरकार को दी है। वहीं, रविवार को चैनल की एमडी इशिका सिंह और संपादक अनुज शुक्ला को अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

डीएम बीएन सिंह ने बताया कि सेक्टर-65 स्थित न्यूज चैनल नेशन लाइव पर मुख्यमंत्री के संबंध में एक खबर चलाई गई थी, जो मानहानि कारक खबर थी। वहीं, मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखते हुए जिले और प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो सकती थी। बताया कि चैनल के संबंध में जानकारी की तो पता चला कि उनके पास लाइसेंस ही नहीं था।
विज्ञापन


चैनल नेटवर्क-10 के लाइसेंस पर चल रहा था। मामले की जांच-पड़ताल कर सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चैनल भवन को सिटी मजिस्ट्रेट ने धारा-144 के तहत कार्रवाई करते हुए सील कर दिया है। साथ ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी चैनल के संबंध में की गई कार्रवाई से अवगत कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है।

बताया कि भारत सरकार को भेजे गए पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि बिना जांच-पड़ताल के चलाई गई खबर द्वारा सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर यह कार्रवाई हुई है।

सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर
सोशल मीडिया पर आप कोई भी पोस्ट बिना सोंचे-समझे डाल देते हो तो जरा सावधान हो जाए। जिलाधिकारी और एसएसपी ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सचेत किया है कि वह जिन-जिन ग्रुपों से वह जुड़े हैं, उन पर नजर रखें। वहीं, कोई गड़बड़ी या कानून व्यवस्था खराब करने वाली पोस्ट डाले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें