फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित बीडीसी के पिता की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जेवर। भवोकरा गांव में शुक्रवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने नवनिर्वाचित बीडीसी के पिता की दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने चुनाव में बीडीसी की प्रतिद्वंद्वी रही चचेरी बहन, उसके परिजन और एक गैंगस्टर के गुर्गों पर वारदात में शामिल होने का शक जाहिर किया है। वहीं, पुलिस ने भी प्राथमिक पड़ताल के बाद चुनावी रंजिश में वारदात की आशंका जताते हुए चचेरी बहन के भाई पर हत्या का शक जताया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जेवर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, भवोकरा गांव निवासी इंद्रपाल सिंह के बेटे दीपक ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था। चुनाव भवोकरा व हुमायूंपुर गांव को मिलाकर हुआ था। इसमें दीपक ने 116 वोटों से चचेरी बहन पूजा अत्री पर जीत दर्ज की थी। परिजनों का आरोप है की चुनाव जीतने के बाद से ही धमकियां मिल रही थीं। शुक्रवार शाम को इंद्रपाल घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक नकाबपोश हमलावर अपाचे बाइक पर सवार होकर आया और इंद्रपाल के नजदीक पहुंच गया। इंद्रपाल जब तक कुछ समझ पाते बदमाश ने दो गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इंद्रपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन देर रात 11 बजे तक लिखित शिकायत नहीं दे पाए थे। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि हत्या चुनावी रंजिश को लेकर हुई है जिसमें एक गैंगस्टर के सक्रिय सदस्यों का भी हाथ है।
15 दिन में जेवर क्षेत्र में तीन हत्याएं
15 दिन में जेवर क्षेत्र में तीन हत्याएं की गई हैं। सबसे पहले चौरोली गांव में 4 मई को शादी में निमंत्रण न देने पर पुत्र की हत्या कर पिता पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले में विवाह से चंद दिन पूर्व युवक आशिक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पिता रामवीर का फरीदाबाद के निजी अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है। दूसरी घटना जेवर के बेगमाबाद गांव की है जहां घर में सो रहे सेना के जवान के पिता 70 साल के बुजुर्ग के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इंद्रपाल की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

दीपक की चचेरी बहन पूजा खुर्जा के प्रेमी की हत्या में भी जेल जा चुकी है। चुनाव के बाद पूजा मां के साथ गांव से चली गई थी और दो दिन पहले ही पूजा, भाई आकाश और मां गांव में आए थे। आशंका है कि आकाश ने वारदात की है। जल्द परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें