फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, आज से करेगी अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

ग्रेनो पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, आज से करेगी अभ्यास
-9 सितंबर से शुरू होगा अफगानिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच
-बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान की टीम ने नेट्स पर बहाया पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम पर अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भी बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से टीम सीधे होटल पहुंची। जहां जोरदार स्वागत हुआ। कुछ खिलाड़ियों ने होटल में आराम किया तो कुछ ने गोल्फ खेला। वहीं शुक्रवार से टीम मैदान पर अभ्यास शुरू करेगी। उधर अफगानिस्तान की टीम ने बृहस्पतिवार को मैदान और नेट्स पर करीब तीन घंटे अभ्यास किया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड व अफगानिस्तान के बीच सोमवार से टेस्ट मैच का आगाज होगा। दोनों टीम मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी टिम साउदी के पास हैं। टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल है जो भारत में आईपीएल में धमाल मचा चुके हैं। उनमें केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और मिशेल सेंटनर समेत नाम शामिल हैं। वहीं, अफगानिस्तान टीम की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी के हाथ में है। मैच को लेकर न्यूजीलैंड की टीम बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे एयरपोर्ट पहुंची। वहां से कड़ी सुरक्षा के बीच ग्रेटर नोएडा पहुंची। दोनों टीम एक होटल में रुकी हुई है। न्यूजीलैंड के कुछ खिलाड़ियों ने जेपी गोल्फ कोर्स में जाकर गोल्फ खेला। वहीं, अफगानिस्तान की टीम ने सुबह दस से दोपहर 2 बजे तक अभ्यास किया। उधर शुक्रवार को सुबह अफगानिस्तान और दोपहर में न्यूजीलैंड की टीम अभ्यास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होगा यह टेस्ट
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टेस्ट मैच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपिनशिप का हिस्सा नहीं होगा। मैच की हार जीत से डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल पर असर नहीं होगा। इस समय टेबल के शीर्ष पर भारतीय टीम काबिज है। दूसरे पर ऑस्ट्रेलिया और तीसरे पर न्यूजीलैंड की टीम है। अफगानिस्तान की टीम टेबल में शामिल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें