फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एम्स में चलेगा तंबाकू मुक्त क्लीनिक, छुड़वा सकेंगे आदत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे तक होगा पंजीकरण, कोई भी करवा सकेगा इलाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एम्स अब शराब, सिगरेट, तंबाकू सहित अन्य मादक पदार्थों की आदत छुड़वाने में मदद करेगा। एम्स राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी भवन में 10 सितंबर से तंबाकू मुक्त क्लीनिक शुरू कर रहा है। इसमें पल्मोनरी, डि-एडिक्शन और मनोरोग विभाग के डॉक्टर इलाज करेंगे। नए ओपीडी ब्लाॅक में तंबाकू मुक्त क्लीनिक भी चलेगा, ताकि तंबाकू के इस्तेमाल के कारण विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को तंबाकू छुड़ाने के लिए चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं दी जा सकें।
एम्स की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निरुपम मदान ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को क्लीनिक में कोई भी मरीज या विभाग से रेफर मरीज इलाज करवा सकेगा। यहां सलाहकार भी रहेंगे जो लक्षण जानकार उचित सुझाव भी देंगे। वहीं, एम्स में तंबाकू की आदत छुड़वाने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्लीनिक या ओपीडी के अभाव में मरीज को गाजियाबाद में एम्स का नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर जाना पड़ता था। इसमें मरीज को भर्ती कर इलाज किया जाता है। वहीं, हल्के स्तर के मरीज को दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। डॉक्टरों का कहना है कि क्लीनिक के शुरू होने के बाद एम्स में आने वाले मरीजों को यहीं पर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांचवीं मंजिल पर चलेगा क्लीनिक

नए ओपीडी के पांचवें तल पर कमरा संख्या ए-526 और कमरा संख्या ए-519 में यह क्लीनिक चलेगा। इसके लिए सुबह साढ़े आठ बजे से सुबह 11 बजे तक ओपीडी पंजीकरण होगा। क्लीनिक अंतिम मरीज के इलाज तक चलेगा। यह क्लीनिक तंबाकू के इस्तेमाल के कारण होने वाली बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को साक्ष्य आधारित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें