ग्रेटर नोएडा। कांग्रेस की जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने और संचालन संगठन प्रभारी मुकेश शर्मा ने किया। दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि देश में नफरत, विभाजन और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे समय में इंदिरा गांधी के विचार और उनकी कार्यशैली समाज को मार्गदर्शन देती है। ब्यूरो